11 निर्धन कन्याओं की हुई शादी,सिर्फ महिलाओं ने किया कन्यादान
![]()
![]()
सोनभद्र। जिले के स्थापना दिवस पर जिन 11 निर्धन कन्याओं की शादी हुई उसका कन्यादान सिर्फ महिलाओं ने किया। वंदा संग सूरज,जानकी संग अभय,मीनाक्षी संग शिवशंकर, काजल संग विद्यामतक, प्रीति यादव संग अजीत यादव,अंजली संग अखिलेश, चंदा संग राहुल,सुशीला संग बीफ कुमार,जानकी संग राम सिंह व नैंसी संग शुभम की शादी हुई है। इनका कन्यादान पूर्व में घोरावल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी की माता भावना तिवारी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता तिवारी, जया तिवारी, चिंता मौर्य, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक सुशीला पाठक, विमला देवी,सरोज गिरी,संरक्षक श्रीकांत दुबे की माता सरस्वती, विमला देवी, संगीता देवी आदि शामिल रही।